छत्तीसगढ़

48 घंटे में पुलिस की बड़ी कामयाबी….जादू-टोना के अंधविश्वास में चाचा की निर्मम हत्या, फरार आरोपी गिरफ्तार |


थाना: सिटी कोतवाली दंतेवाड़ा
जिला: दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा
दिनांक: 05.02.2026
श्रीमान पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दंतेवाड़ा राहुल उयके के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दंतेवाड़ा निरीक्षक धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में जिले में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 03.02.2026 को मोबाइल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पोन्दुम-2, गोटखुटापारा में कोसा मण्डावी की हत्या कर दी गई है।
सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान कोसा मण्डावी उम्र 50 वर्ष निवासी पोन्दुम-2 गोटखुटापारा का शव उसके घर के आंगन में खून से लथपथ अवस्था में पाया गया।
परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ पर प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि आरोपी मुड़ा उर्फ मनकू मण्डावी ने अपनी मां सुकड़ी मण्डावी की मृत्यु का कारण रिश्ते के चाचा कोसा मण्डावी द्वारा जादू-टोना (बड्डे) करना मानते हुए अंधविश्वास के चलते लोहे की टंगिया से सिर एवं कंधे पर जानलेवा वार कर उसकी हत्या कर दी तथा हथियार सहित फरार हो गया।
घटना के संबंध में थाना सिटी कोतवाली दंतेवाड़ा में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। दिनांक 04.02.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी ग्राम पोन्दुम-जारम के मध्य जंगल में छिपा हुआ है। सूचना पर दंतेवाड़ा पुलिस एवं डीआरजी दंतेवाड़ा की संयुक्त टीम गठित कर घेराबंदी की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी मनकू मण्डावी उर्फ मुड़ा, पिता सन्नू मण्डावी, उम्र 27 वर्ष, निवासी पोन्दुम-2 गोटखुटापारा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की टंगिया एवं खून से सना हाफ नेकर जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने जादू-टोना के शक में चाचा की हत्या करना स्वीकार किया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts