क्रांइमछत्तीसगढ़

आधी रात का झगड़ा बना मौत की वजह, पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या

जगदलपुर के दंतेश्वरी वार्ड में एक पारिवारिक विवाद ने दिल दहला देने वाला रूप ले लिया। आधी रात पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक बुजुर्ग ने पहले अपनी पत्नी की जान ले ली और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतकों की पहचान 73 वर्षीय तारा सिंह और उनकी 70 वर्षीय पत्नी विजय कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से अक्सर विवाद होता रहता था। परिवार के अन्य सदस्य—बेटा, बहू और बेटी—घर की ऊपरी मंजिल पर रहते थे।

जानकारी के मुताबिक, रात में विवाद होने पर बेटा और बहू नीचे आए और दोनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद वे ऊपर चले गए, लेकिन कुछ देर बाद करीब 2 से 2:30 बजे के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया। गुस्से में आकर तारा सिंह ने मोटे लकड़ी के डंडे से पत्नी के सिर पर वार कर दिया, जिससे विजय कौर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद तारा सिंह ने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts