छत्तीसगढ़

बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों के लिए राहत, हेल्पलाइन सेवा शुरू

बोर्ड परीक्षाओं को शांत और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से परीक्षा शुरू होने से पहले ही हेल्पलाइन सेवा शुरू कर दी गई है। यह सुविधा हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी व्यावसायिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रहेगी।

इस हेल्पलाइन के जरिए न सिर्फ छात्र, बल्कि शिक्षक और अभिभावक भी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से जारी टोल फ्री नंबर 1800-233-4363 पर सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक सहायता ली जा सकती है।

हेल्पलाइन सेंटर में रोजाना मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षणिक अभिप्रेरक और मंडल के अधिकारी मौजूद रहेंगे। ये विशेषज्ञ परीक्षा से जुड़े तनाव, पढ़ाई से संबंधित मार्गदर्शन और अन्य शैक्षणिक समस्याओं पर सलाह देंगे। खास बात यह है कि यह सेवा रविवार को भी कार्यालय समय में जारी रहेगी।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा के दौरान किसी भी परेशानी या मानसिक दबाव की स्थिति में इस हेल्पलाइन का जरूर उपयोग करें, ताकि छात्र तनावमुक्त होकर अपनी परीक्षाएं दे सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts