खेल

‘2-3 रह गईं…’ AI पोस्टर में युजवेंद्र चहल को देख फैंस कन्फ्यूज, क्रिकेटर का मजेदार रिएक्शन वायरल

इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल सोशल मीडिया पर फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार उनके व्यक्तिगत जीवन की बजाय एक AI से तैयार किया गया पोस्टर चर्चा में है। इस पोस्टर में चहल के साथ उनकी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा, आरजे महावश और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा को भी दिखाया गया है। इसे ग्राफिक डिजाइनर विजय कुमार बारिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया, जिसके बाद यह पोस्टर तेजी से वायरल हो गया।

पोस्टर के वायरल होने के बाद लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। खुद चहल ने भी इस पर रिएक्ट किया और लिखा, “2-3 रह गईं एडमिन, अगली बार थोड़ी अच्छी रिसर्च करना।” उनके इस मजेदार कमेंट ने फैंस को हंसाया।

चहल की पर्सनल लाइफ पहले भी चर्चा में रही है। पिछले साल उन्होंने धनश्री वर्मा संग तलाक लिया था। इसके बाद अफवाहें आईं कि चहल आरजे महावश को डेट कर रहे हैं। बाद में यह खबरें भी साफ हो गईं कि धनश्री और महावश अलग हो गए हैं। इसके अलावा चहल को हाल ही में शेफाली बग्गा के साथ मुंबई में देखा गया था, जिससे डेटिंग की अफवाहें भी उड़ीं।

धनश्री वर्मा भी हाल ही में रियलिटी शो राइज एंड फॉल में नजर आई थीं, जहां उन्होंने अपने शादी को लेकर कुछ खुलासे किए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts