खेल

अचानक गायब हुआ विराट कोहली का इंस्टाग्राम प्रोफाइल, फैंस में बढ़ी बेचैनी, सुबह फिर हुआ एक्टिव

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट 29 जनवरी की रात अचानक प्लेटफॉर्म से गायब दिखाई दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। करोड़ों फॉलोअर्स वाले उनके प्रोफाइल के सर्च में न आने से फैंस हैरान रह गए और तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं।

कोहली के इंस्टाग्राम पर करीब 27.4 करोड़ फॉलोअर्स हैं। अकाउंट के अचानक नजर न आने पर फैंस ने सवाल उठाए कि क्या अकाउंट डिलीट किया गया है, डीएक्टिवेट किया गया है या फिर कोई तकनीकी समस्या आई है। हालांकि इस मामले में विराट कोहली, उनकी मैनेजमेंट टीम या इंस्टाग्राम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।

अगले दिन यानी 30 जनवरी की सुबह उनका इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से सामान्य रूप से दिखाई देने लगा। इससे यह माना जा रहा है कि मामला तकनीकी गड़बड़ी या अस्थायी डीएक्टिवेशन से जुड़ा हो सकता है।

विराट कोहली सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी लोकप्रियता वैश्विक स्तर पर है और वे क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बाद सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले स्पोर्ट्स पर्सनालिटी में गिने जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए करोड़ों रुपये फीस लेते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts