क्रांइमछत्तीसगढ़

कांकेर में बड़ा सड़क हादसा: आमाबेड़ा के पास पलटी बस, 32 घायल

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई, जब यात्रियों से भरी एक बस आमाबेड़ा क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कुल 32 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 8 की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए कांकेर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस बांदे से अंतागढ़ होते हुए जगदलपुर मार्ग से बैलाडीला की ओर जा रही थी। आमाबेड़ा के नजदीक बांध मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई।

दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकतर घायलों को आमाबेड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को कांकेर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts