छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दक्षिणी इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। पुलिस को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम को अभियान के लिए रवाना किया गया था।
अभियान के दौरान गुरुवार सुबह लगभग 7 बजे से डीआरजी जवानों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। अधिकारियों ने दोनों तरफ से फायरिंग की पुष्टि की है। क्षेत्र पहाड़ी और संवेदनशील होने के कारण जवान सावधानी के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक ऑपरेशन अभी जारी है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बल भी तैनात किए गए हैं। मुठभेड़ खत्म होने के बाद ही स्थिति और परिणाम की विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।





