देश

Breaking News : अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, PM मोदी ने दुख जताया, ममता ने की जांच की मांग

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया. आज सुबह हुई प्लेन क्रैश में अजित पवार की जान चली गई. पीएम मोदी और ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताया है. अजित पवार के निधन से देश में शोक की लहर है. उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. चलिए जानते हैं अजित पवार के निधन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स

सीएम अजित पवार का निधन हो गया है. आज सुबह हुई प्लेन क्रैश में एनसीपी नेता अजित पवार की जान चली गई. सूत्रों के अनुसार, अजीत पवार जिला पंचायत परिषद चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से प्राइवेट एयर क्राफ्ट से निकले थे बारामती के लिए. तभी लैंड करते समय क्रेश हुआ और क्रेश के बाद फ़्यूल टैंक में ब्लास्ट हुआ. इस हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई. अजित पवार की आकस्मिक मृत्यु से राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है और सभी क्षेत्रों में शोक व्यक्त किया जा रहा है. पीएम मोदी से लेकर ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताया है. अजित पवार 66 वर्ष के थे. अजित पवार पिछले 40 वर्षों से राज्य की राजनीति में सक्रिय थे. अपने साहसिक निर्णयों और बेबाक टिप्पणियों के कारण अजित पवार हमेशा सुर्खियों में रहे. अजित पवार की मृत्यु से राज्य की राजनीति में एक बड़ा शून्य उत्पन्न हो गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts