छत्तीसगढ़

राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में वीरता, शौर्य एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए किया सम्मानित

सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक से पुलिस महानिरीक्षक श्री ध्रुव गुप्ता अपराध अनुसंधान विभाग पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर जिला सूरजपुर, सेनानी श्रीमती श्वेता राजमणी 19वीं पोखरण वाहिनी छस बल जिला जगदलपुर को भारतीय पुलिस पदक से अलंकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे जिला कोरिया, सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री रोहित कुमार झा गुप्तवार्ता विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, निरीक्षक-अ/स्टेनो श्रीमती कौशिल्या भट्ट अपराध अनुसंधान विभाग, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, निरीक्षक-अ श्री कमलेश कुमार मिश्रा विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, प्लाटून कमाण्डर श्री डाल सिंह नामदेव 13वीं वाहिनी छस बल जिला कोरबा, कंपनी कमाण्डर श्री दिलीप कुमार सिन्हा 15वीं वाहिनी छस बल जिला बीजापुर, सहायक प्लाटून कमाण्डर श्री सुशील कुमार बरूआ प्रथम वाहिनी छस बल, भिलाई को भारतीय पुलिस पदक से अलंकृत किया गया।

राज्य वीरता पुरस्कार के लिए रायगढ़ जिले से आर्यन खेश, राकेश मिंज और धमतरी जिले से आशु देवांगन, मेहुल देवांगन तथा बालोद जिले से हेमाद्री चौधरी को सुझबुझ और बहादुरीपूर्ण कार्य के लिए राज्य वीरता पुरस्कार से अलंकृत किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts