छत्तीसगढ़

किरंदुल में रिकॉर्डतोड़ पहल…..पुलिस–परिवहन विभाग के शिविर में 500 से अधिक युवाओं ने बनवाया लर्निंग लाइसेंस |

सड़क सुरक्षा को नई रफ्तार |

किरंदुल थाना परिसर में दो दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर, उमड़ी भारी भीड़
आंचलिक क्षेत्रों के लिए बड़ी सौगात |
किरंदुल में पुलिस–परिवहन विभाग का सफल लाइसेंस शिविर |

जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा | थाना किरंदुल | दिनांक 23.01.2026
किरंदुल पुलिस–परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन
आंचलिक क्षेत्रों के लोगों को मिली बड़ी सुविधा, भारी संख्या में उमड़ी भीड़
करीब 500 नागरिकों ने बनवाया लर्निंग लाइसेंस
जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा यातायात नियमों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से किरंदुल पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का दो दिवसीय आयोजन किया गया। यह शिविर पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन एवं एसडीओपी किरंदुल कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी किरंदुल संजय यादव के नेतृत्व में दिनांक 22.01.2026 से 23.01.2026 तक किरंदुल थाना परिसर में आयोजित हुआ।
शिविर में सुबह से शाम तक आदिवासी एवं आंचलिक ग्रामीण क्षेत्रों के युवक-युवतियों के साथ-साथ महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दो दिनों में लगभग 500 नागरिकों ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर इस पहल को ऐतिहासिक सफलता दिलाई।
शिविर के दौरान किरंदुल पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी।
हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के संबंध में विस्तृत जागरूकता प्रदान की गई।
यह शिविर दूरदराज़ क्षेत्रों के नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ, जिससे उन्हें लाइसेंस संबंधी सेवाएं अपने क्षेत्र में ही सुलभ हुईं। प्रशासन की यह पहल सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts