छत्तीसगढ़

जिले की बेटी ने रचा इतिहास, राज्यपाल के हाथों हुआ सम्मान

दंतेवाड़ा की रमशीला नाग ने प्रदेश में 9वां स्थान पाकर बढ़ाया जिले का मान |

नितेश मार्क—
दंतेवाड़ा, 23 जनवरी 2026।
जिले के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब दंतेवाड़ा की मेधावी छात्रा कुमारी रमशीला नाग को प्रदेश के सर्वोच्च मंच पर सम्मानित किया गया। रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 10वीं एवं 12वीं परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सम्मानित किया गया।
इसी गौरवपूर्ण अवसर पर छू लो आसमान संस्थान की छात्रा कुमारी रमशीला नाग को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मान प्राप्त हुआ।
उल्लेखनीय है कि रमशीला नाग ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं की परीक्षा में पूरे प्रदेश में 9वां स्थान अर्जित कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे दंतेवाड़ा जिले को गौरवान्वित किया है।
समारोह के दौरान राज्यपाल द्वारा मेधावी छात्रा कुमारी रमशीला नाग को 1 लाख 50 हजार रुपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर जिले में हर्ष और गर्व का वातावरण है।
इस अवसर पर कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने भी मेधावी छात्रा को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रमशीला नाग की यह सफलता जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है और यह सिद्ध करती है कि कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास से किसी भी ऊंचाई को छुआ जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts