क्रांइमछत्तीसगढ़

नरैया तालाब के पास मिली अज्ञात महिला की लाश, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिद्धार्थ चौक स्थित नरैया तालाब के किनारे एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह टहलने पहुंचे लोगों ने तालाब के पास पेड़ से लटका शव देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts