छत्तीसगढ़

शौर्य को सलाम, मैदान में जोश | दन्तेवाड़ा में शौर्य स्मृति क्रिकेट लीग का रोमांचक आठवां दिन

 


नितेश मार्क/भास्कर दूत
अमर शहीदों की स्मृति में दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत आयोजित शौर्य स्मृति क्रिकेट लीग का आठवां दिन खेल भावना, अनुशासन और रोमांच से भरपूर रहा। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक गौरव राय के करकमलों से हुआ।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन, अधीक्षक (कलेक्ट्रेट) विजय यादव सहित नगर उप पुलिस अधीक्षक नसरूल्ला सिद्दकी, उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुंभकार, रक्षित निरीक्षक सुशील नौटियाल, सिटी कोतवाली निरीक्षक धनंजय सिन्हा तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी, क्रिकेट प्रेमी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

पहला मुकाबला:
आठवें दिन का पहला मैच भांसी (ए) और अरनपुर (ए) अरबे के बीच खेला गया। टॉस जीतकर भांसी (ए) ने बल्लेबाजी करते हुए 107 रनों का लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरनपुर (ए) अरबे की टीम 10 ओवर में मात्र 47 रन ही बना सकी। भांसी (ए) ने 69 रनों से शानदार जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच सनत रहे, जिन्होंने 29 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी झटके।

दूसरा मुकाबला:
दूसरा मैच पुलिस लाइन और बचेली (बी) डायमंड के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पुलिस लाइन ने गेंदबाजी चुनी। बचेली (बी) डायमंड की टीम 70 रन ही बना सकी। पुलिस लाइन की टीम ने लक्ष्य को 6 ओवर में ही हासिल कर 9 विकेट से प्रभावशाली जीत दर्ज की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच बिट्टू रहे, जिन्होंने 3 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
दिन का अंतिम और निर्णायक मुकाबला:
दिन का अंतिम मैच भांसी (ए) और पुलिस लाइन के बीच खेला गया। पुलिस लाइन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी की। भांसी (ए) की टीम 57 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए पुलिस लाइन ने 6.2 ओवर में 62 रन बनाकर 6 विकेट से जीत हासिल की और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले के मैन ऑफ द मैच टेमन सोम रहे, जिन्होंने 3 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।
क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का कार्यक्रम (23.01.2026):
प्रथम क्वार्टर फाइनल: प्रातः 10:00 बजे — दंतेवाड़ा (ए) बनाम किरंदुल (ए)
द्वितीय क्वार्टर फाइनल: दोपहर 12:00 बजे — फरसपाल (बी) बनाम कुआकोंडा (ए)
तृतीय क्वार्टर फाइनल: अपराह्न 03:00 बजे — फरसपाल (ए) बनाम जिला प्रशासन
शौर्य स्मृति क्रिकेट लीग में हर मुकाबला शहीदों के सम्मान, खेल कौशल और अनुशासन की मिसाल पेश कर रहा है, जिससे खेल प्रेमियों में उत्साह चरम पर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts