छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मसनकी घाट के पास सूरजपुर की ओर आ रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गई।
बस में आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस से धुआं निकलते देख चालक ने तुरंत बस रोकी। इसके बाद करीब 40 से अधिक यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई।
सौभाग्य से आग ज्यादा नहीं फैली और समय रहते चालक और यात्रियों की सतर्कता ने बड़ा हादसा टाल दिया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।





