छत्तीसगढ़

गोडरे धान खरीदी केंद्र में रिकॉर्ड खरीदी, किसानों में उत्साह |

दंतेवाड़ा | जिले के गोडरे धान खरीदी केंद्र में खरीदी ने पकड़ी रफ्तार |

नितेश मार्क/रिपोर्ट
दंतेवाड़ा जिले के गोडरे धान खरीदी केंद्र में इस खरीदी सत्र के दौरान धान उपार्जन कार्य तेजी से जारी है। अब तक केंद्र में कुल 5977.20 क्विंटल धान की खरीदी पूरी की जा चुकी है, जो किसानों के भरोसे और व्यवस्था की सुचारुता को दर्शाता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीदे गए धान में से 1670.00 क्विंटल धान का लिक (परिवहन/उठाव) कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि 4307.00 क्विंटल धान का उठाव शेष है। प्रशासन द्वारा शेष धान के शीघ्र उठाव की प्रक्रिया भी जारी है।
धान खरीदी केंद्र में अब तक 281 किसानों के टोकन काटे जा चुके हैं, जिनमें से 259 किसानों से वास्तविक खरीदी संपन्न हो चुकी है। शेष किसानों की खरीदी निर्धारित तिथियों में पूर्ण की जाएगी।
खरीदी केंद्र में व्यवस्थाएं संतोषजनक बताई जा रही हैं। किसानों को समय पर टोकन, तौल और भुगतान की प्रक्रिया मिलने से ग्रामीण अंचल में संतोष का माहौल है। प्रशासनिक अमले की सतत निगरानी में धान खरीदी कार्य निर्बाध रूप से आगे बढ़ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts