मनोरंजन

बॉलीवुड से दूरी बनाए हुए हैं माधुरी दीक्षित के बेटे, इंडस्ट्री को मानते हैं ‘सर्कस’

बॉलीवुड में जहां ज्यादातर स्टार किड्स अभिनय को ही करियर के तौर पर चुनते हैं, वहीं माधुरी दीक्षित के दोनों बेटे इस चकाचौंध से बिल्कुल दूर रहना पसंद करते हैं। उनका मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री किसी “सर्कस” से कम नहीं है, इसलिए वे लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में माधुरी दीक्षित ने अपने बेटों अरिन और रयान को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि दोनों बेटे क्या कर रहे हैं, उनकी रुचियां क्या हैं और आखिर क्यों उन्होंने जानबूझकर उन्हें फिल्मी दुनिया से दूर रखा।

माधुरी ने अपने करियर के शिखर पर डॉ. श्रीराम नेने से शादी की थी, जिसके बाद वह अमेरिका के डेनवर शिफ्ट हो गईं। वहीं उन्होंने अपने दोनों बेटों की परवरिश की और लंबे समय तक फिल्मों से दूरी बनाए रखी। हालांकि, कुछ साल पहले वह दोबारा भारत लौटीं और एक्टिंग में सक्रिय हुईं।

माधुरी के अनुसार, बड़े बेटे अरिन को कभी-कभी फिल्मों में आने का विचार आया था, लेकिन उनका असली जुनून म्यूजिक है। उन्होंने कंप्यूटर इंजीनियरिंग को मेन सब्जेक्ट और म्यूजिक को माइनर के रूप में पढ़ा। अरिन ने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है और फिलहाल Apple में काम कर रहे हैं, जहां वह नॉइज़ कैंसलेशन से जुड़े प्रोजेक्ट पर कार्यरत हैं।

वहीं छोटे बेटे रयान को फिल्मों में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है। वह साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और इस समय USC में पढ़ाई कर रहे हैं। माधुरी के मुताबिक, रयान इस फील्ड में काफी टैलेंटेड हैं और अपने भविष्य को लेकर पूरी तरह फोकस्ड हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts