क्रांइमछत्तीसगढ़

तेलीबांधा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आई पत्रकार, हालत गंभीर

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पत्रकार गायत्री सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। 18 दिसंबर की रात वे स्कूटी से घर लौट रही थीं, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के पहिए उनके पैरों के ऊपर से गुजर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत मेकाहारा के कैजुअल्टी ट्रॉमा यूनिट में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें कमल विहार स्थित VY हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार जिस पैर पर ट्रक का पहिया चढ़ा था, उसमें गंभीर क्षति हुई है और सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है। दूसरे पैर में भी ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। फिलहाल उन्हें दो दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। हादसे में सिर में भी चोट आई है।

तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की मुख्य वजह प्रतीत हो रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गायत्री सिंह सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना के बाद परिवार के साथ-साथ मीडिया जगत में भी गहरी चिंता और आक्रोश का माहौल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts