छत्तीसगढ़

नेशनल हेराल्ड मुद्दे पर रायपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय जाने से पहले रोके गए नेता

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय की ओर मार्च करने लगे, लेकिन पहले से तैनात पुलिस बल ने बैरिकेडिंग कर उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झूमाझटकी देखने को मिली।

कांग्रेस का आरोप है कि नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा की साजिश अब सामने आ चुकी है और उसी के विरोध में यह आंदोलन किया गया। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts