छत्तीसगढ़

महासमुंद पुलिस आरक्षक भर्ती: दस्तावेज सत्यापन की तिथियां व निर्देश जारी

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2023–24 में चयनित उम्मीदवारों के लिए अगला चरण तय कर दिया गया है। महासमुंद जिले के लिए जारी चयन सूची के बाद पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं।

निर्देशों के अनुसार, सभी अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज, उनकी तीन-तीन फोटोकॉपी, छह पासपोर्ट साइज फोटो और तीन प्रतियों में भरा हुआ अनुप्रमाणन (वेरिफिकेशन) फार्म साथ लाना होगा। इसके अलावा अनुप्रमाणन फार्म के पेज नंबर 5 में दिए गए पहचान पत्र को सक्षम अधिकारी से सत्यापित कराना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को महासमुंद पुलिस कार्यालय की स्थापना शाखा में उपस्थित होकर चरित्र सत्यापन के लिए आवश्यक जानकारी भरनी होगी।

वर्गवार दस्तावेज सत्यापन की तिथियां भी जारी की गई हैं:

13 दिसंबर 2025 (शनिवार): आरक्षक (जीडी) अनारक्षित वर्ग के क्रमांक 01 से 41 तक कुल 41 अभ्यर्थी।
14 दिसंबर 2025 (रविवार):

आरक्षक (जीडी) अन्य पिछड़ा वर्ग – 12 अभ्यर्थी
अनुसूचित जनजाति वर्ग – 23 अभ्यर्थी
अनुसूचित जाति वर्ग – 10 अभ्यर्थी
आरक्षक (चालक) – तीनों वर्गों के 1–1 अभ्यर्थी (कुल 03)
आरक्षक (ट्रेड–मोची) – अनारक्षित वर्ग के 01 अभ्यर्थी
आरक्षक (ट्रेड–डीआर) – अनारक्षित व अनुसूचित जनजाति वर्ग के 1–1 अभ्यर्थी (कुल 02)

15 दिसंबर 2025 (सोमवार) को उन अभ्यर्थियों के लिए अंतिम मौका रखा गया है, जो किसी कारणवश अपनी निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो पाए।

पुलिस विभाग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे तय तिथि पर अनिवार्य रूप से दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts