विदेश

जापान में फिर जोरदार भूंकप, कई तटीय इलाकों में सुनामी अलर्ट

जापान में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। शुक्रवार सुबह समुद्र में आए 6.7 तीव्रता के भूकंप ने तटीय क्षेत्रों से लेकर दूर-दराज के शहरों तक धरती हिला दी। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 8:14 बजे आया और इसकी गहराई 10.7 किमी थी, जो इसे और अधिक खतरनाक बनाती है। झटकों के बाद कई इलाकों में अलार्म बज उठे और लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

किन क्षेत्रों में सुनामी अलर्ट?

भूकंप के बाद जापान मौसम एजेंसी ने तटीय इलाकों के लिए 1 मीटर तक ऊंची सुनामी लहरों की चेतावनी जारी की।
इन क्षेत्रों में अलर्ट जारी है—

होक्काइडो सेंट्रल पैसिफिक कोस्ट
आओमोरी प्रीफेक्चर
इवाते प्रीफेक्चर
मियागी प्रीफेक्चर

जापान इस हफ्ते चौथी बार कांपा

यह सप्ताह जापान के लिए बहुत कठिन रहा है।

सोमवार: 7.6 मैग्नीट्यूड का शक्तिशाली भूकंप, 50 से ज्यादा लोग घायल
मंगलवार: होंचो में 6.7 मैग्नीट्यूड
बुधवार: आओमोरी और होक्काइडो में 6.5 मैग्नीट्यूड
शुक्रवार: फिर से 6.7 मैग्नीट्यूड

लगातार झटके महसूस होने से देश भर में चिंता बढ़ गई है।

मेगाक्वेक एडवाइजरी जारी

जापानी एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि आने वाले एक सप्ताह में 8.0 या उससे बड़ा भूकंप आने का खतरा बढ़ गया है। यह वही पैटर्न है जैसा 2011 के 9.0 तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप से पहले देखा गया था।

नुकसान कम लेकिन सतर्कता ज्यादा

हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर:

कई ट्रेन सेवाएं रोकी गईं
तटीय हाईवे बंद किए जा रहे हैं
लोग घरों से निकलकर खुले स्थानों पर पहुंच गए हैं
प्रशासन और सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts