छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस बार कुल 238 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) के 29 पद, राज्य पुलिस सेवा के 28 पद, और डिप्टी कलेक्टर के 14 पद शामिल हैं।
परीक्षा पैटर्न में नहीं हुआ कोई बदलाव
इस वर्ष भी परीक्षा पहले की तरह ही पुराने पैटर्न और सिलेबस के अनुसार आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा की संरचना में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
चार साल बाद CMO के लिए बड़ी भर्ती
CMO पदों के लिए पिछली भर्ती साल 2020 में हुई थी, जिसमें केवल 6 पद थे। 2019 में नियम संशोधन के बाद से यह पद राज्य सेवा परीक्षा के माध्यम से भरा जाता है। चार साल बाद इस बार 29 पदों पर भर्ती होने जा रही है।
आवेदन के लिए पात्रता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है।
आयु सीमा 21 से 30 वर्ष के बीच रखी गई है।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया और तिथियाँ
आवेदन प्रारंभ: 1 दिसंबर 2025
अंतिम तिथि: 30 दिसंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित है।
यदि आवेदन में गलती होती है तो उम्मीदवार 3 से 7 जनवरी 2026 के बीच सुधार कर सकेंगे।
परीक्षा की तिथियाँ
प्रीलिम्स परीक्षा: 22 फरवरी 2026
पहली पाली: सुबह 10 बजे – दोपहर 12 बजे
दूसरी पाली: दोपहर 3 बजे – शाम 5 बजे
मुख्य परीक्षा: 16, 17, 18 और 19 मई 2026
उम्मीदवार भर्ती से संबंधित सभी विस्तृत जानकारी और नोटिफिकेशन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर देख सकते हैं।





