छत्तीसगढ़

बिहार में NDA की बड़ी जीत पर रायपुर में भाजपा का जश्न, ढोल-नगाड़ों और पटाखों संग नेताओं ने मनाया उत्सव

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक बढ़त ने छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं के बीच भी जश्न का माहौल बना दिया। रायपुर के एकात्म परिसर में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया।

इस मौके पर भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि बिहार की जनता विकास चाहती है और यही वजह है कि एनडीए को भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लोगों के दिलों में जगह बनाई है और यह रुझान साफ बताता है कि जनता अपने भविष्य को पीएम मोदी और नीतीश कुमार के साथ सुरक्षित मानती है।

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार अपना जनाधार खो रही है और हर बार हार का ठीकरा ईवीएम या निर्वाचन आयोग पर फोड़ती है। उन्होंने इसे उस छात्र से तुलना की जो पढ़ाई नहीं करता और परीक्षा में असफल होने पर परीक्षा लेने वालों को दोष देता है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जहां भी वे कांग्रेस के प्रभारी बनते हैं, वहां पार्टी कमजोर होती जाती है। बिहार में भी उनके जिम्मे चुनाव की जिम्मेदारी थी, लेकिन नतीजों से स्पष्ट है कि जनता ने कांग्रेस को फिर नकार दिया और एनडीए पर भरोसा जताया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts