बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन का मैनिफेस्टो कल जारी होगा. कल शाम 4.30 बजे पटना में चुनावी घोषणा पत्र जारी किया जाएगा. उधर, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, “…लड़ाई NDA और जन सुराज पार्टी के बीच में है और महागठबंधन तीसरे नंबर पर है. वो कुछ भी कह दें, आप पिछले 5 दिनों में तेजस्वी यादव और महागठबंधन की घोषणाओं को देखेंगे तो उसका कोई सिर-पैर नहीं है इसलिए वो कुछ भी कह रहे हैं.”
बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर दोनों गठबंधनों के नेताओं में नाराजगी थी. बीजेपी और जेडीयू के कई नेताओं ने पार्टी से अगल होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया. इस पर अब बीजेपी ने अपने बागी नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया. बीजेपी ने पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है. इस लिस्ट में वरुण सिंह , अनूप कुमार श्रीवास्तव , विधायक पवन यादव ,सूर्य भान सिंह के नाम शामिल हैं. उधर, महुआ विधानसभा से चुनाव लड़ रहे तेज प्रताप यादव ने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि वो नायक नहीं हैं, बल्कि जो भी हैं पिताजी की छत्रछाया की वजह से हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव में वक्फ बिल एक बार फिर सुर्खियों में छा गया. हाल ही में RJD MLC ने वक्फ बिल फाड़कर कूड़ेदान में फेंकने का बयान दिया. जिसके बाद रविवार को महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव ने भी ठीक यही बयान दिया. अब CPI(ML) के दीपांकर भट्टाचार्य ने भी सुर मिलाया है. उनके अलावा, कांग्रेस ने कहा कि- “हम संसद के अन्दर और बाहर इसके (वक्फ बिल) विरोध में”, उन्होंने कहा- “तेजस्वी जैसे हजारों आ जाएं, तब भी इनकी हैसियत नहीं है कि वक्फ कानून पलट दें.” इसके अलावा, मुस्लिम डिप्टी सीएम को लेकर घमासान छिड़ गया है. अब पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि- महागठबंधन की सरकार बनी तो डिप्टी सीएम मुसलमान होगा.
महागठबंधन का मैनिफेस्टो कल शाम होगा जारी, PK बोले- लड़ाई NDA और जनसुराज के बीच
- Comments
- Facebook Comments
- Disqus Comments




