देश

ADGP के परिवार से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले, सीएम नायब सैनी ने पूरा नहीं किया वादा

एडीजीपी वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले में चंडीगढ़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. दोपहर 12 बजे के करीब राहुल अफसर की पत्नी अमनीत कुमार से मुलाकात करने के बाद निकले हैं और मीडिया को संबोधित कर रहे हैं. राहुल ने कहा कि यह काफी बड़ी ट्रेजडी हुई है. मुख्यमंत्री ने ने व्यक्तिगत तौर पर कमिटमेंट दिया है कि निष्पक्ष जांच होगी, लेकिन अब तक तीन दिन बाद भी कमिटमेंट पूरा नहीं हो रहा है.
ADGP Y Puran Kumar Death Case: राहुल गांधी ने कहा कि लगातार सिस्टमेटिक तरीके में देशभर में लोगों के साथ अपमान हो रहा है. अफसर की बेटियों के साथ बुरा हुआ है. राहुल ने मीडिया से कहा कि परिवार सम्मान की मांग कर रहा है और सीएम अफसरों पर कार्रवाई करें.
ADGP Y Puran Kumar Death Case: एडीजीपी वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले में परिवार से मिलने के लि्ए कांग्रेस नेता राहुल गांधी चंडीगढ़ पहुंच गए हैं. उनके साथ वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश प्रभारी राव नरेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और पूर्व अध्यक्ष उदयभान मौजूद हैं. राहुल गांधी एयरपोर्ट से सीधे सेक्टर-24 स्थित एडीजीपी वाई. पूरण कुमार के निवास के लिए रवाना हो गए हैं और अब वह सेक्टर 24 में दिवंगत अफसर के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर रहे हैं.

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हरियाणा कांग्रेस के नेताओं के साथ राहुल गांधी.
ADGP Y Puran Kumar Death Case: एडीजीपी वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले में हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.जहां डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा गया है. वहीं, अब हरियाणा में नए डीजीपी की तैनाती हो गई है. ओपी सिंह को डीजीपी का एडिशनल चार्ज दिया गया है. वह बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के जीजा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts