छत्तीसगढ़

राजनांदगांव जिला न्यायालय में स्टेट बार काउंसिल चुनाव – मतदान जारी

राजनांदगांव।
छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के सदस्य पद हेतु आज राजनांदगांव जिला न्यायालय में मतदान जारी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री सुषमा सावंत के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो रही है। मतदान के पीठासीन अधिकारी श्री डीआर देवांगनं प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश राजनांदगांव एवं श्री सिद्धार्थ अग्रवाल तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश राजनंदगांव है!
जिले से तीन वरिष्ठ अधिवक्ता मैदान में हैं — पूर्व स्टेट बार काउंसिल के सदस्य प्रशांत तिवारी, पूर्व जिलाअधिवक्ता संघ अध्यक्ष उमाकांत भारद्वाज एवं वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश देवांगन प्रत्याशी है।
अब तक 30% मतदान की सूचना सामने आई है। प्रत्याशियों की अधिक संख्या के कारण मतदान की रफ्तार धीमी है, और संभावना जताई जा रही है कि प्रक्रिया शाम 5 बजे के बाद भी चल सकती है।
अधिवक्ता समुदाय आज न्यायालय की कार्रवाई से विरत होकर केवल चुनावी माहौल पर केंद्रित है। रुझानों को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में तनावपूर्ण स्थिति देखी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts