पं करुणा शंकर तिवारी को कान्यकुब्ज सभा राजनांदगांव का अध्यक्ष मनोनीत किया गया
कान्यकुब्ज सभा भवन कौरिन भाठा में आयोजित आमसभा में अध्यक्ष पद हेतु करुणा शंकर तिवारी का नाम प्रकाश शुक्ला जी ने प्रस्तावित किया तथा सुनील बाजपेई ने समर्थन किया सर्वसम्मति से करुणा शंकर तिवारी जी को कान्यकुब्ज सभा राजनांदगांव का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदीप मिश्र एवम डॉक्टर सूर्य प्रकाश द्विवेदी को सर्वसम्मती से संरक्षक पद ग्रहण करने का सभा ने निवेदन किया जिसे संरक्षक द्वय द्वारा स्वीकार किया गया। सभा में सर्वप्रथम प्रदीप मिश्रा अध्यक्ष कान्यकुब्ज सभा राजनांदगांव ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां की विवेचना की एवम अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान समाज के सभी सदस्यों के प्रति आभार एवम धन्यवाद ज्ञापित किया । सभा के कोषाध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने वित्तीय वर्ष 2024- 25 के आय- व्यय विवरण प्रस्तुत कर आगामी वित्तीय वर्ष 2025 -26 के अनुमानित बजट की सर्वसम्मति से स्वीकृति प्राप्त की।
बैठक के दौरान डॉ अरुण शंकर दीक्षित, प्रकाश शुक्ला, आर पी दीक्षित, मनीष मिश्रा,सुनील बाजपेई ,उमाकांत बाजपेई, आशीष त्रिपाठी, ने समाज की आर्थिक स्थिति के सुधार एवं सामाजिक गतिविधि के उन्नयन हेतू महती सुझाव दिये।आम सभा मे बडी संख्या मे समाज के सदस्य उपस्थित थे सर्वश्री ऋषि कुमार तिवारी वी डी तिवारी प्रभात तिवारी विवेक शुक्ला डा.आलोक मिश्रा मुकेश तिवारी यज्ञ नारायण शुक्ला श्रीकांत दीक्षित निर्मल शुक्ला मदन मोहन मिश्रा उमाकांत बाजपेई भूपेन्द्र बाजपेई आशुतोष तिवारी इन्द्र कुमार तिवारी प्रफुल्ल तिवारी, जगदीश प्रसाद मिश्रा, यज्ञ नारायण शुक्ला, श्रीकांत दीक्षित,अजय मिश्रा, निर्मल शुक्ला, तरुण शुक्ला,सुशील तिवारी, मुकेश तिवारी, आशीष त्रिपाठी,दिवाकर बाजपेई, पंकज तिवारी, विकास शुक्ला, मदन मोहन मिश्रा, राजेश मिश्रा शैलेंद्र बाजपेई एवं प्रसन्न तिवारी सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित थे। सभा का संचालन सचिव अजय शुक्ला ने किया।
करुणा शंकर तिवारी कान्यकुब्ज सभा के नए अध्यक्ष….सूर्य प्रकाश द्विवेदी एवं प्रदीप मिश्रा संरक्षक बने
- Comments
- Facebook Comments
- Disqus Comments




