छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने संपूर्णता अभियान के तहत तीन दिवसीय आकांक्षा हाट मेले का किया शुभारंभ

आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान के तहत आज इनडोर स्टेडियम, पीजी कॉलेज ग्राउंड, कवर्धा में आयोजित तीन दिवसीय आकांक्षा हाट मेले का भव्य शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर संपूर्णता अभियान के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं फ्रंटलाइन वर्करों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री और विधायकों ने स्व सहायता समूह और विभागों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया और स्व सहायता समूह के स्टॉल से सामग्री भी खरीदी। संपूर्णता अभियान में जिले ने पूरे प्रदेश में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया है।

आकांक्षा हाट मेला 3 से 5 अगस्त 2025 तक कवर्धा स्थित आचार्य पंथ श्री हकनाम साहेब बहुउद्देशीय भवन में आयोजित किया जा रहा है। मेले में स्व-सहायता समूहों द्वारा स्थानीय संसाधनों से निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जा रही है। घरेलू उपयोग की वस्तुओं से लेकर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों, बच्चों के लिए मीना बाजार और खेल गतिविधियों तक, मेले में ग्रामीण अर्थव्यवस्था और संस्कृति का जीवंत चित्र प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का स्टॉल लगाकर आम जनता को लाभान्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, कृषक कल्याण परिसद के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Posts