छत्तीसगढ़

राज्यपाल श्री डेका से दिगम्बर जैन महासभा के उपाध्यक्ष श्री मोदी ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के उपाध्यक्ष श्री प्रकाश मोदी ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने जैन धर्म के प्रथम तीर्थं कर भगवान आदिनाथ की जयंती के अवसर पर भाटापारा में आयोजित छत्तीसगढ़ स्तरीय कार्यक्रम के लिए बतौर मुख्य अतिथि श्री डेका को आमंत्रित किया।इस अवसर पर श्री प्रियांश जैन, श्री गौरव जैन और श्री करण कश्यप उपस्थित थे।

Related Posts