Home छत्तीसगढ़ 16 मार्च को होगा दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज का केंद्रीय चुनाव

16 मार्च को होगा दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज का केंद्रीय चुनाव

पंचायत चुनाव के कारण 23 फरवरी को होने वाले चुनाव की तिथि टली
,,, चुनाव समिति ने जारी की संशोधित समय सारिणी
बालोद। दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज के केंद्रीय चुनाव की तिथि में संशोधन किया गया है। केंद्रीय चुनाव समिति से जारी समय सारिणी के अनुसार केंद्रीय पदाधिकारी का चुनाव अब 23 फरवरी की जगह 16 मार्च को होगा। इसमें 2 फरवरी को सर्किल पदाधिकरियों का चुनाव पूर्व की तरह होगा। उसके बाद से चुनाव कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। चुनाव समिति से मिली जानकारी के अनुसार यह जानकारी सभी सर्किलों में प्रेषित की जा रही है। साथ ही पूरी समय सारिणी प्रधान कार्यालय दुर्ग में चस्पा कर दी गई है। चुनाव समिति ने जारी निर्देश में तिथि में परिवर्तन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वजह से करना बताया है।
दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज के चुनाव को लेकर समिति द्वारा 13 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई है। पांच चुनाव हेतु सर्किलों को पत्र प्रेषण 15/01/2025 से 17/01/2025 तक किया गया 20/01/2025 से 27/01/2025 तक ग्राम पंचों का चुनाव किया गया। चुनाव अधिकारियों का प्रशिक्षण ( सर्किल चुनाव हेतु) 19/01/2025 को किया गया। सर्किल एवं नगर इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव
02/02/2025 को किया जाएगा। इसके बाद मतदाता सूची (केन्द्रीय चुनाव हेतु) तैयार करना 03/02/2025 से 12/02/2025 तक,
प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन (चुनाव कार्यालय के पटल पर)
13/02/2025 को, दावा आपत्ति प्राप्त करना तथा आपत्ति का निराकरण 14/02/2025 से 15/02/2025 तक
अतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15/02/2025 को, नाम निर्देशन फॉर्म का विक्रय 16/02/2025 से 19/02/2025 तक, नाम निर्देशन फॉर्म जमा लेना 17/02/2025 से 21/02/2025 तक, नाम निर्देशन फॉर्म की जांच 23/02/2025 को, वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन
23/02/2025 को
प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी एवं दावा आपत्ति प्राप्त कर निराकरण को 24/02/2025, शेष प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 26/02/2025 को, चुनाव चिन्ह आवंटन तथा अन्य चुनाव सामग्री प्रदान करना 26/02/2025 को, सर्किलों और नगर इकाइयों को भेजने के लिए मतदाता पर्ची तैयार करना 27/02/2025 से 08/03/2025 तक,
चुनाव अधिकारियों का प्रशिक्षण (केन्द्रीय चुनाव हेतु) 09/03/2025 को, मतदान केन्द्रों में चुनाव 16/03/2025 रविवार को, केन्द्रीय कार्यालय में मतगणना एवं मतपत्र लेखा वितरण 20/03/2025 को,
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची कार्यकारिणी को सौंपना 22/03/2025 को तय किया गया है।
बॉक्स,,,
इस वजह से किया गया तिथि में परिवर्तन
केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष महेंद्र दिल्लीवार एवं उपाध्यक्ष अश्विनी सुकतेल ने जानकारी दी की केन्द्रीय पदाधिकारियों के चुनाव प्रक्रिया तिथि में संशोधन किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत/नगरीय निकाय का चुनाव घोषित किया गया है चूंकि हमारा समाज इन चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाता है तथा हमारे सामाजिक चुनाव को संपन्न कराने वाले पीठासीन अधिकारी/पर्यवेक्षक एवं अन्य अधिकारी में से अधिकांश शासकीय सेवक होने के कारण शासकीय आचार संहिता से बंधे होते हैं। साथ ही बोर्ड परीक्षा एवं होली का त्यौहार भी इसी समयावधि में है इसके अलावा कार्यकारिणी के निर्देशानुसार नाम निर्देशन के साथ मतदाता सूची प्रत्याशी को उपलब्ध कराया जाना है अतः सर्वहित में पूर्व में घोषित सामाजिक चुनाव की समय सारणी में संशोधन किया जा रहा है। चुनाव पदाधिकार्यों ने जानकारी दी कि सभी सर्किलों में यह पत्र आज भेज दिया गया है साथ ही सभी सदस्यों को जानकारी देने निर्देशित किया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए प्रधान कार्यालय में चस्पा की गई सूची देख सकते हैं। इसके अलावा अपने सर्किल से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here