छत्तीसगढ़

विक्रांत मैसी ने किया एक्टिंग छोड़ने का ऐलान, फैंस हैरान

मुंबई, 2 दिसंबर 2024। चर्चित फिल्म साबरमती रिपोर्ट्स के हीरो विक्रांत मैसी ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने की घोषणा कर अपने फैंस को चौंका दिया है। विक्रांत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह अब अपने परिवार के साथ समय बिताने पर ध्यान देंगे।

1 दिसंबर 2024 की रात, विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा: आप सभी का प्यार और समर्थन मेरे लिए हमेशा खास रहेगा। अब मैं खुद पर काम करने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक्टिंग से विदा ले रहा हूं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी दो आखिरी फिल्में 2025 में रिलीज होंगी, जिनसे वह फैंस से अंतिम बार जुड़ेंगे।

साबरमती रिपोर्ट्स को लेकर उन्हें धमकियां भी मिली थीं, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थे। हालांकि, उन्होंने अपने फैसले को परिवार और खुद पर ध्यान केंद्रित करने का कारण बताया है।

विक्रांत ने 2007 में टीवी शो धूम मचाओ धूम से करियर की शुरुआत की। बालिका वधू में श्याम सिंह का किरदार निभाकर लोकप्रियता पाई। 2013 में रणवीर सिंह की फिल्म लुटेरा से बड़े पर्दे पर कदम रखा। 2023 की फिल्म 12th फेल से स्टारडम हासिल किया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की।

उनकी घोषणा ने फैंस को भावुक कर दिया है। फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके फैसले का सम्मान करते हुए उनकी खुशहाल भविष्य की कामना की है। 2025 में विक्रांत मैसी की आखिरी दो फिल्में रिलीज होंगी। इसके बाद वह एक्टिंग की दुनिया को पूरी तरह से छोड़ देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts