Blog

जय आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब दुर्ग का चातुर्मास समाप्त कर विहार किया साध्वी समुदाय ने

दुर्ग साध्वी डॉ सुमंगल प्रभा जी साध्वी डॉ सुवृद्धि श्रीजी साध्वी रजत प्रभा जी साध्वी प्रांजल श्री जी साध्वी वंदना श्रीजी ने पावन पवित्र पुरुषार्थ कर आध्यात्मिक वर्षावास को ज्ञान ध्यान तप त्याग धार्मिक जप अनुष्ठान ओर अनेक आयोजन से इस चातुर्मास को स्वर्णिम बना दिया
साध्वी मंडल अपना संयमी जीवन में राजेस्थान में व्यतित किया इतने वर्षों में यह पहला अवसर था की पहली बार राजस्थान से निकलकर इंदौर चातुर्मास कर छत्तीसगढ़ की धरती पर पहली बार साध्वी मंडल का पदार्पण हुआ और चातुर्मास के दौरान जय आनंद मधुकर रतन भवन बांदा तालाब दुर्ग में धर्म ध्यान त्याग तपस्या जब अनुष्ठान की चार माह गंगा बहती रही जिसमें जैन समाज के लोगों ने आध्यात्मिक वातावरण में इस सभी आयोजन का हिस्सा बने

चातुर्मास का प्रथम बिहार महावीर कॉलोनी स्थित महावीर भवन हुआ उसके पश्चात पदभनाभपुर एमआईजी 390 के लिए विहार हुआ बिहार के दूसरे दिवस साध्वी समुदाय के सानिध्य में एकभवअवतारी आचार्य सम्राट जयमल जी महाराज का दीक्षा दिवस तथा श्रमण संघ के प्रथम युवाचार्य श्री मधुकर मुनि जी का पुण्य स्मृति दिवस गुणानुवाद सभा के रूप में मनाया गया

के गुणानुवाद सभा को संबोधित करते हुए साध्वी डॉक्टर सुमंगल प्रभा जी ने कहा आचार्य सम्राट जयमल जी महाराज ओर बहुश्रुत श्रमण संघ के प्रथम युवाचार्य श्री मिश्रीमल मधुकर के जीवन दर्शन पर पर केंद्रित था उन्होंने कहा आचार्य सम्राट जयमल महाराज ने हर क्षेत्र में जय ओर विजय को प्राप्त किया था आप दोनों महान आत्मा बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे ओर एक उच्च कोटी के महान संत थे
नागोर की पावन धरा पर सोलह दिनों का संथारा ग्रहण किया था इन दिनों अनेक साधु साध्वी नागोर में उपस्थित थे
नागोर शहर में देवलोक गमन पर अर्धरात्रि को अचानक एक आलोकित दिव्य प्रकाश हुआ तब वहां विराजमान किसी संत ने आप कोन सी दिव्य आत्मा हें उसी समय दादा गुरु जयमल जी के शिष्य उदय मुनि ओर केशव मुनि भी संथारा के समय नागोर की ओर विहार कर आ रहे थे तब उनके संथाराके बाद जो दिव्य प्रकाश एक चट्टान के उपर पड़ी इस चट्टान पर साधना करते हुए उदित मुनि ओर केशव मुनि का
9 ओर 11 दिनों का संथारा पुण हुआ था

इसी तरह मधुकर मुनि का जीवन भी अनेक ऊर्जा स्रोत से भरा पुरा था 6 वर्ष की छोटी सी उम्र में उनका वैराग्य जीवन प्रारंभ हो गया था दीक्षा संयम मार्ग पर अनेकानेक बाधाओं को पार करने के पश्चात मधुकर मुनि की दीक्षा राजेस्थान प्रांत के बाहर हूई दीक्षित के बाद से लगातार 25 वर्ष तक मोन धारण कर अनेक साधनाएं संपन्न की तथा अनेक जैन ग्रंथ की रचना करते हुए बत्तीस आगमों का सरल‌ सुन्दर रचना की जो आगम आज भी लोगों के ज्ञान ध्यान अर्जन के लिए उपलब्ध है
श्रमण संघ के वरिष्ठ श्रावक ओर भीष्म पितामह की उपाधि से अलंकृत श्री पारस मल जी संचेती परिवार ने साध्वी समुदाय को आदर की चादर भेंट की

वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक श्रमण संघ के अध्यक्ष की अगुवाई में यह आयोजन हर्ष और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का अतिथि सत्कार की व्यवस्था श्री धर्मचंद लोढ़ा परिवार ने की आगे विहार नहेरू नगर, भिलाई 3, रायपुर की ओर होगा जहां रायपुर में मूर्ति पूजक संध में आयोजित दीक्षा समारोह जैन भगवती दीक्षा समारोह में भाग लेंगे ओर फिर छत्तीसगढ़ क्षेत्र विचरण करने के पश्चात आगामी 2025 के चातुर्मास के लिए सिकंदराबाद की ओर विहार करेंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts