देश

80KM की आंधी और मूसलाधार बारिश, दिल्ली-UP और बिहार में अगले 48 घंटे मौसम का कहर, IMD का अलर्ट

जून का आखिरी सप्ताह चल रहा है लेकिन कई राज्यों में अभी भी मानसून का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. गर्मी अभी तक भीषण पड़ रही है. कहीं मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है तो कहीं आंधी, बिजली और मूसलाधार बारिश लोगों को गर्मी से राहत पहुंचा रही है. मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के लिए चेतावनी जारी की है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में तेज बारिश और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. IMD के अनुसार एक साथ कई वेदर सिस्टम सक्रिय हैं. यही वजह है कि उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक मौसम का मिजाज बेहद अस्थिर बना हुआ है. ऐसे में तेज हवाएं, वज्रपात, पेड़ों के गिरने और स्थानीय स्तर पर बाढ़ जैसी स्थितियां भी परेशानी बढ़ा सकती हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts