Blog

14 दिन बैंक रहेंगे बंद, मोबाइल या नेट बैंकिंग के माध्‍यम भी लेनदेन कर सकते हैं.

आज से पांच दिन बाद नया महीना यानी मार्च शुरू हो जाएगा. अगर आपने भी बैंक से जुड़ा कोई काम मार्च महीने में निपटाने की योजना बना रखी है तो हो सके तो उसे इसी महीने कर लें. ऐसा इसलिए है क्‍योंकि मार्च में बैंकों में छुट्टियों   की भरमार रहेगी. 31 दिनों वाले मार्च महीने में 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. हालांकि, अवकाश वाले दिन भी बैंकों की ऑनलाइन सेवाओं के चालू रहने से बैंक ग्राहकों को कम परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

ये रही छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट

1 मार्च शुक्रवार को मिजोरम में चापचार कुट के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.
3 मार्च को रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
8 मार्च को  महाशिवरात्रि / शिवरात्रि के अवसर पर त्रिपुरा, मिजोरम, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, मणिपुर, ईटानगर, राजस्थान, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, गोवा, बिहार और मेघालय को छोड़कर पूरे देश में बैंक रहेंगे.
9 मार्च  को दूसरा शनिवार होने के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा.
10 मार्च  को रविवार की वजह से बैंक पूरे देश में बंद रहेंगे.
17 मार्च  रविवार  पूरे भारत में सप्ताहांत अवकाश.

23 मार्च को शनिवार की वजह से पूरे देश में छुट्टी रहेगी.
24 मार्च को रविवार की वजह से पूरे देश में बैंक अवकाश.
25 मार्च को होली (दूसरा दिन) धुलेटी/डोल जात्रा/धुलण्डी के कारण इस दिन कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
26 मार्च को याओसांग दूसरा दिन/होली को लेकर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

29 मार्च को गुड फ्राइडे के मौके पर त्रिपुरा, असम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
31 मार्च को रविवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts