छत्तीसगढ़

तिरंगा बाईक रैली : शांति प्रार्थना के साथ राष्ट्र के लिए एकजुट हुआ मसीही समाज

 

राजनांदगांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल छत्तीसगढ़ मसीही समाज सोसायटी द्वारा “तिरंगा बाईक रैली” – शांति प्रार्थना के साथ, राष्ट्र के लिए” विशेष प्रार्थना यात्रा आयोजित की गई। यात्रा में शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों से होते हुए राष्ट्र, प्रदेश, शहर एवं देश की शांति और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री राजीव कुरियाकोज, बिशप रेव्ह. डॉ. विंसेंट नाग, रेव्ह. डॉ. फ्रांसिस नाग, बिशप डेविड, रेव्ह. अतुल्य प्रशांत मसीह, बिशप रेव्ह. डॉ. जॉन वेश्ली, रेव्ह. अमित दान, रेव्ह. टि. ग्वाल, रेव्ह. जी. ग्वाल, रेव्ह. अविनाश किशोर, पास्टर परमेश्वर कुंजाम, रेव्ह. हेमंत महानंदा सहित बड़ी संख्या में मसीही समाज के प्रतिनिधियों एवं युवाओं की गरिमामय सहभागिता रही।

तिरंगा ध्वज के साथ युवाओं ने राष्ट्रप्रेम, एकता एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। राजनांदगांव सर्व समाज के वरिष्ठ नागरिकों श्री दुष्यंत दास, श्री लालू भाई, एवं श्री जागीरदार वीरा ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे राष्ट्रहित एवं सामाजिक एकता की दिशा में उत्कृष्ट पहल बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts