Blog

खुशखबरी! सोने की कीमत में आई जबरदस्त गिरावट, चांदी भी फिसली, फटाफट जानें भाव

सोना-चांदी के खरीदारों के लिए खुशखबरी है. भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 11 दिसंबर, 2023 को सोना और चांदी सस्ता हुआ है. दस ग्राम सोना सस्ता होकर 61,300 रुपये का हो गया है. एक किलो चांदी की दरों में भी कमी आई है और अब यह 76,000 रुपये में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 900 रुपये घटकर 61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.

आज कितने पर पहुंच गई चांदी?
इसी तरह दिल्ली में चांदी की कीमत भी 200 रुपये लुढ़ककर 76,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई.

विदेशी बाजारों में सोने में गिरावट
विदेशी बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,995 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 22.98 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर सपाट थी.

मिस्ड कॉल से सोने का रेट जानना है बेहद आसान
उल्लेखनीय है कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.

रत्न और आभूषण निर्यात अक्टूबर में 11.49% घटकर 22,873 करोड़ रुपये
बता दें कि जेम्स एंड ज्वैलरी एक्पोर्ट प्रोमोशन काउंसिल (GJEPC) के आंकड़ों के मुताबिक भारत का रत्न और आभूषण निर्यात अक्टूबर में 11.49 फीसदी घटकर 22,873.19 करोड़ रुपये (2,74.80 करोड़ अमेरिकी डॉलर) रह गया.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts