देश

एलपीजी सिलेंडर के नियमों में 1 मई से बदलाव, डिलीवरी और गैस बुकिंग पर होगा असर

एलपीजी का इस्तेमाल घरों से लेकर बड़े-बड़े होटलों और रेस्टोरेंट्स तक होता है. मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते अप्रैल में एलपीजी की किल्लत का सामना कई लोगों को करना पड़ा. अब 1 मई से एलपीजी से जुड़े कई सारे बदलाव होंगे जिससे आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. एलपीजी बुकिंग से लेकर कीमतों तक से जुड़े नियम 1 मई से लागू होने वाले हैं. ये बदलाव क्या-क्या होंगे ये जानना बहुत जरूरी है.

Indian Oil Corporation (इंडेन), Bharat Petroleum (भारत गैस) और Hindustan Petroleum (एचपी गैस) जैसी तेल कंपनियां 1 मई से नए नियम लागू करने की तैयारी में हैं. इन बदलावों से LPG गैस की जमाखोरी, ब्लैक मार्केटिंग और गलत इस्तेमाल को रोकना का प्लान है. इससे असली उपभोक्ताओं तक गैस की सप्लाई आसान तरीके से पहुंच सकेगी और सिस्टम ज्यादा ट्रांसपरेंसी बढ़ेगी.

नए नियमों के तहत LPG सिलेंडर की बुकिंग के बीच का समय बढ़ाया जाने वाला है. अब शहरों में एक सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरा बुक करने के लिए कम से कम 25 दिन इंतजार करना होगा, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह अवधि 45 दिन तक हो सकती है. अगर कोई तय समय से पहले बुकिंग करने की कोशिश करता है, तो सिस्टम अपने आप उसे ब्लॉक कर देगा.

इज़राइल-ईरान तनाव के बाद ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के चलते भारत में LPG सिलेंडर की कीमतों पर असर पड़ा है. हाल ही में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर भी लगातार महंगे हुए हैं. ऐसे हालात में 1 मई से फिर से कीमतों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है, जिससे आम लोगों के खर्च पर और दबाव बढ़ सकता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts