

परम पूज्य एच.एच. भक्ति सिद्वार्थ स्वामी महाराज जी के आर्षीवाद से इस्काॅन दुर्ग में श्री चैतन्य महाप्रभु के प्राकट्य दिवस के उपलक्ष्य में श्री गौर पूर्णिमा (फागुन होली महोत्सव) का आयोजन दुर्ग स्थित चोपड़ा पैलेस में किया गया। उक्त कार्यक्रम भव्य अभिषेक, हरिनाम संकीर्तन, पुष्प होली का कार्यक्रय किया गया। कार्यक्रम में हरिनाम संर्कीतन (भजन) हेतु श्री मायापुर धाम विषेष टीम और हरिनाम र्कीतन मेला की विषेष प्रस्तुति श्रीमान् रामभद्र प्रभु जी, प्रेसीडेंट, इस्काॅन गुरूग्राम, दिल्ली का का आगमन दुर्ग नगर पहली बार हुआ। विषेष अतिथि के रूप में श्री अरूण वोरा (पूर्व विधायक दुर्ग शहर), श्रीमती अल्का बाघमार (महापौर दुर्ग नगर निगम) एवं श्री धीरज बाकलीवाल (जिला अध्यक्ष, दुर्ग काॅग्रेस) शामिल हुए। ओर लगभग 1000 भक्त कार्यक्रम में शामिल हुआ, श्री गौर पूर्णिमा (फाग होली महोत्सव) कार्यक्रम की श्रीमान् अनंत श्याम दास (प्रभु जी), प्रबंधक इस्काॅन दुर्ग के मार्गदर्षन पर किया गया।



