आम आदमी पार्टी (AAP) के सीनियर लीडर और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा पर जबसे पार्टी हाईकमान की ओर से एक्शन लिया गया है, उनके अगले कदम को लेकर कयासबाजी का दौर लगातार जारी है. अब राघव ने खुद नेक्स्ट मूव के बारे में बड़ा संकेत दिया है. उन्होंने एक सोशल मीडिया वीडियो पोस्ट में खुद की पार्टी बनाने की तरफ इशारा किया है. राघव चड्ढा संसद में जनसरोकार से जुड़े मसले उठाते रहे हैं. बता दें कि तकरीबन एक सप्ताह पहले AAP ने राज्यसभा में राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाकर अशोक कुमार मित्तल को नया डिप्टी लीडर नियुक्त किया. उन्हें पार्टी के कोटे से संसद में बोलने से भी रोक दिया गया.
राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच बढ़ते मतभेदों के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है. पार्टी से दूरी की अटकलों के बीच चड्ढा के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. दरअसल, चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रील साझा की जिसे उन्होंने ‘दिलचस्प विचार’ (Interesting thought) बताया. इस रील में एक कंटेंट क्रिएटर ने सुझाव दिया कि राघव चड्ढा को अब अपनी अलग पार्टी बनानी चाहिए, जो खासतौर पर युवाओं के बीच लोकप्रिय हो सकती है. रील में यह भी कहा गया कि अगर वह किसी दूसरी पार्टी में जाते हैं तो उन्हें मौजूदा समर्थन नहीं मिल पाएगा, जबकि नई पार्टी बनाकर वह एकतरफा समर्थन हासिल कर सकते हैं. हालांकि, राघव चड्ढा ने इस पर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है.
राघव चड्ढा का अगला कदम क्या होगा? इशारों में बता दिया सबकुछ, करने वाले हैं कुछ बड़ा
- Comments
- Facebook Comments
- Disqus Comments




