खेल

आईपीएल 2026 से पहले बेंगलुरु पहुंचे विराट कोहली, RCB ने शेयर किया खास वीडियो

बेंगलुरु। विराट कोहली आईपीएल 2026 के लिए बेंगलुरु पहुंच गए हैं। 18 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उनके आगमन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे फिल्मी अंदाज में तैयार किया गया है।

कोहली के बेंगलुरु पहुंचने का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। अब वह टीम के कैंप से जुड़ चुके हैं और आगामी सीजन की तैयारियों में हिस्सा लेंगे।

वीडियो शेयर करते हुए आरसीबी ने कैप्शन में लिखा,
“आपको उन्हें देखने की जरूरत नहीं है… बस यह जानने के लिए कि वह आ रहे हैं! कैलेंडर देखें. संकेत जरूर मिलेंगे.”

कब खेलेंगे पहला मैच?

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा, जहां विराट कोहली मैदान पर उतरते नजर आएंगे।

पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 15 मैचों की 15 पारियों में 54.75 की औसत और 144.71 के स्ट्राइक रेट से 657 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 8 अर्धशतक निकले थे, जिसमें हाई स्कोर 73* रनों का रहा। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह इस सीजन कैसा प्रदर्शन करते हैं।

आईपीएल करियर पर एक नजर

विराट कोहली ने अब तक आईपीएल में 267 मैच खेले हैं। इन मैचों की 259 पारियों में बैटिंग करते हुए कोहली ने 39.54 की औसत और 132.85 के स्ट्राइक रेट से 8661 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 63 अर्धशतक निकल चुके हैं, जिसमें हाई स्कोर 113* रनों का रहा। कोहली 2008 यानी आईपीएल के पहले सीजन से ही आरसीबी के लिए खेल रहे हैं। और टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts