मध्यप्रदेश

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का कहर: खेतों में खड़ी फसलों को हुआ भारी नुकसान

डबरा/रायसेन। अचानक बदले मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीती रात हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई इलाकों में गेहूं और अन्य रबी फसलें गिरकर खराब हो गई हैं, जिससे किसानों को लगभग 50 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका है।

डबरा-भितरवार क्षेत्र के गांवों में तेज हवा, बारिश और बड़े आकार के ओलों के कारण फसलें खेतों में ही बिछ गईं। किसान अब सरकारी मदद की उम्मीद में हैं और सर्वे का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल कोई भी सरकारी कर्मचारी सर्वे के लिए नहीं पहुंचा।

वहीं मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में भी मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुल्तानगंज तहसील के कई गांवों में बारिश के साथ ओले गिरने से गेहूं और चना जैसी फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। किसान जहां कटाई की तैयारी में थे, वहीं इस मौसम ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।

तेज ठंडी हवाओं और काले बादलों के कारण पूरे क्षेत्र का माहौल बदल गया। बारिश का असर स्थानीय बाजारों पर भी पड़ा, जहां चांद रात के मौके पर सजी दुकानों पर भी बारिश का असर पड़ा और व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ा।

कुल मिलाकर, इस अचानक आई प्राकृतिक मार ने किसानों को आर्थिक संकट की स्थिति में ला खड़ा किया है, और अब वे राहत व मुआवजे की उम्मीद सरकार से लगा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts