धर्ममध्यप्रदेश

भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव ने पत्नी संग बाबा महाकाल के किए दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल

उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव अपनी पत्नी के साथ उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने सुबह होने वाली प्रसिद्ध भस्म आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और विश्व कल्याण की कामना की।

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दरबार में शुक्रवार को आस्था का संगम देखने को मिला। जहां भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव ने प्रातः काल होने वाली दिव्य भस्म आरती में सम्मिलित होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने उनका स्वागत किया। उमेश यादव नंदी हॉल में भक्ति में लीन नजर आए।

दर्शन के बाद उमेश यादव ने कहा कि, “महाकाल के बुलावे के बिना यहां आना संभव नहीं है” इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल से विश्व के कल्याण की प्रार्थना भी की। मंदिर समिति द्वारा दोनों अतिथियों का विधिवत सम्मान किया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts