विदेश

ऑपरेशन सिंदूर पर ट्रंप का बड़ा दावा: बोले— हस्तक्षेप न करते तो पाकिस्तान के 3.5 करोड़ लोग मारे जाते

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच कथित युद्धविराम का श्रेय लेते हुए बड़ा बयान दिया है। अपने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में ट्रंप ने कहा कि उनके हस्तक्षेप की वजह से दोनों देशों के बीच संभावित परमाणु संघर्ष टल गया।

ट्रंप ने दावा किया कि स्थिति इतनी गंभीर हो सकती थी कि परमाणु युद्ध की नौबत आ जाती। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान और भारत के बीच परमाणु युद्ध छिड़ जाता। अगर मैंने हस्तक्षेप न किया होता तो इस युद्ध में 3 करोड़ लोग मारे जाते। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री (शहबाज शरीफ) ने ऐसा मुझे कहा था।”

पिछले कुछ समय से ट्रंप लगातार यह दावा करते रहे हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम कराने में अहम भूमिका निभाई। बोर्ड ऑफ पीस इवेंट में बोलते हुए, US प्रेसिडेंट डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कथित तौर पर दोनों देशों को चेतावनी दी थी कि अगर वे अपने मतभेद नहीं सुलझाते हैं तो ट्रेड बातचीत रोक दी जाएगी।

पिछले महीनों में ट्रंप ने कई बार यह दावा दोहराया है कि भारत-पाक संघर्ष को रोकने में उनकी भूमिका रही है। इसके साथ ही उन्होंने अलग-अलग मौकों पर संघर्ष के दौरान जेट विमानों के गिरने को लेकर भी अलग-अलग आंकड़े दिए हैं, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वे अपनी बात में किस पक्ष के एयरक्राफ़्ट की बात कर रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts