छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना से सिलाई सेंटर खोला

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना से प्राप्त राशि का सदुपयोग कर महिलाएं स्वरोजगार के नए अवसर तैयार कर रही हैं। इसी क्रम में सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम भेड़वन की निवासी रजनी पटेल ने महतारी वंदन योजना की राशि और अपने हुनर का उपयोग कर गांव में सिलाई सेंटर की शुरुआत की है।

रजनी पटेल ने योजना से मिली आर्थिक सहायता से सिलाई मशीन खरीदी और अपने गांव में सिलाई सेंटर संचालित करना शुरू किया। वे स्वयं कपड़ों की सिलाई का कार्य कर रही हैं और साथ ही गांव की अन्य महिलाओं को भी सिलाई का प्रशिक्षण दे रही हैं। इससे उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है, जिससे वे अपने परिवार के पालन-पोषण में सहयोग कर रही हैं।

 

रजनी पटेल बताती हैं कि इस कार्य से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। सिलाई सेंटर के माध्यम से वे न केवल अपनी आजीविका चला रही हैं, बल्कि अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी रोजगार से जोड़ने का प्रयास कर रही हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान रजनी पटेल ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से महिलाओं को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts