मनोरंजन

सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ का बदला नाम, अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से होगी रिलीज

अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके नाम में बदलाव कर दिया गया है। अब यह फिल्म पुराने नाम से नहीं बल्कि नए नाम के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म के लीड एक्टर और प्रोड्यूसर सलमान खान ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए इसके नए नाम का खुलासा किया। पोस्टर में वह सेना की वर्दी में नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर खून के निशान दिखाई दे रहे हैं और हाथ में मोटी जंजीर से बंधी एक लकड़ी पकड़े हुए हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में युद्ध का दृश्य और सैनिक भी दिखाई दे रहे हैं।

मेकर्स ने बताया है कि अब यह फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ नाम से रिलीज होगी। हालांकि पोस्टर में फिल्म की रिलीज तारीख का जिक्र नहीं किया गया है। इससे यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या फिल्म की पहले तय की गई रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया है।

इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है, जबकि इसे सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा गोविंदा के भी फिल्म में दिखाई देने की संभावना जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी साल 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है।

हाल ही में सलमान खान ने मुंबई में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। दोनों की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। अखिलेश यादव ने भी यह तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था, ‘मुंबई मिलन’।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts