खेल

RR vs RCB: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी पर विराट कोहली भी हुए फिदा, दिया खास मैसेज

आईपीएल 2026 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलकर सबको प्रभावित कर दिया।

आरसीबी के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने केवल 26 गेंद पर 78 रन की पारी खेली, वैभव ने 300 के स्ट्राइक के साथ रन बनाए। वैभव ने अपनी तूफानी पारी में 7 छक्के और 8 चौके लगाए। यानी 74 रन वैभव ने सिर्फ चौके और छक्के लगाए।

कोहली के सामने चमके, उन्हीं के हाथों हुए आउट

इस मैच में वैभव ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के सामने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि वैभव का कैच विराट कोहली ने ही लिया। वैभव की इस पारी के दम पर राजस्थान ने मैच अपने नाम कर लिया।

ऑरेंज कैप और प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित

शानदार प्रदर्शन के चलते वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। साथ ही वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, जिसके चलते उन्हें ऑरेंज कैप भी मिली है।

कोहली का खास मैसेज हुआ वायरल

मैच के बाद एक खास पल तब आया जब विराट कोहली ने वैभव की कैप पर ऑटोग्राफ देते हुए लिखा— “डियर वैभव ‘वेल डन'” कोहली का यह छोटा लेकिन खास मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts