मध्यप्रदेश

15 मार्च से रीवा-रायपुर सीधी उड़ान, विंध्य और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी

रीवा। विंध्य क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी लगातार मजबूत हो रही है। नई दिल्ली और इंदौर के बाद अब 15 मार्च से रीवा से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए भी सीधी विमान सेवा शुरू होने जा रही है। इसे विंध्य क्षेत्र के विकास की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

रीवा एयरपोर्ट से रायपुर के लिए नियमित उड़ान शुरू होने से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच आवागमन आसान होगा। इस सेवा से व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। खासकर विंध्य क्षेत्र और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिलों के लोगों को लंबी सड़क यात्रा से राहत मिलेगी और समय की बचत होगी।

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि विंध्य क्षेत्र तेज़ी से विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि, रीवा से रायपुर विमान सेवा शुरू होना क्षेत्र के औद्योगिक, व्यावसायिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य विंध्य को प्रदेश का मजबूत ग्रोथ सेंटर के रूप में विकसित करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts