*प्रभात फेरी निकली*
आज बांधा तालाब दुर्ग से गंज पारा होते वर्धमान हाइट्स ओर ऋषभ ग्रीन सिटी में समापन हुआ
*जैन युनिटी कार्निवाल*
जैन समाज के बच्चों को धर्म से जोड़ने और संस्कार देने के उद्देश्य से ऋषभदेव परिसर में विभिन्न संप्रदायों के संघो ने जैन यूनिटी कार्निवल समता बहु मंडल के मार्गदर्शन में आयोजित था अपने-अपने स्टाल लगाए थे सभी लगाए गये स्टाल का नाम खेल खेल में धर्म को कैसे जाने और उसे अपने जीवन में कैसे उतारे इस भावना के साथ बच्चों के अंदर धार्मिक संस्कार जागृत हो ताकि वह बुरी आदतों और विचारों की ओर न भटके इसका विशेष
ध्यान रखकर धर्म के मर्म को समझने का प्रयास किया गया संता महिला मंडल की सभी सदस्यों ने अपार उत्साह के साथ इस कार्यक्रम का संचालन किया
*वीर नाटय स्पर्धा*
श्री शांति विजय महिला मंडल की सदस्यों ने आज वीर महावीर के नाम की मेहंदी रचाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ वीर नाटय स्पर्धा स्पर्धा आयोजन की जैन समाज की महिला मंडलों ने एक से बढ़कर एक नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी पार्ट्स कुशल बहु मंडल जनत्व महिला मंडल विद्यांजलि ग्रुप श्रमण संघ महिला मंडल महिलादीप्ति कांकरिया समता बहु मंडल नवकार मंडल ने वीर नाटय स्पर्धा में हिस्सा लिया
कार्यक्रम का संचालन श्री शांति विजय महिला मंडल की सदस्यों ने मिलकर किया
*महावीर मेला जैन कुटीर उद्योग*
जैन समाज की महिलाओं को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति दुर्ग ने एक छोटी सी शुरुआत की है गंज मंडी प्रांगण में कुशल बहु मंडल की सदस्यों ने अपनी माहिती जिम्मेदारी निभाते हुए इस इस कार्यक्रम का संचालन अपने हाथ में लिया है
जैन समाज की महिलाएं जो धर से अपने व्यापार का संचालन करते हैं उन लोगों के लिए गंज मंडी प्रांगण में स्टाल लगाकर उन्हें व्यापार करने हेतु सहयोग किया है ताकि समाज के अंदर लोग उनके व्यापार को जाने ताकि उनका व्यापार व्यवसाय आगे बढ़ सके
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के कार्यालय में आयुष्मान कार्ड राशन कार्ड आधार कार्ड अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र एच एस आर पी नंबर प्लेट एवं लर्निंग लाइसेंस बनाने हेतु शिविर लगाया गया है लोग लोग कार्यालय पहुंचकर इस योजना का भरपूर लाभ ले रहे हैं इस कार्यक्रम के संचालन में श्री प्रकाश देशलहरा और दिनेश मारोटी की उत्कृष्ट भूमिका निभा रहे हैं
*31 मार्च को महावीर जन्म कल्याणक पर आयोजन*
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर पुरानी बस स्टैंड में विशाल भंडारा , पुराना बस स्टैंड में सकोरा वितरण, जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर कल आयोजित होंगे
दिगंबर एवं श्वेताम्बर समाज भगवान महावीर की विधि विधान से पूजा अर्चना के पश्चात भव्य शोभायात्रा मारवाड़ी जैन विद्यालय से प्रारंभ होगी जो होटल मान पोलसाय पारा फरिश्ता कांप्लेक्स इंदिरा मार्केट गुप्ता कंपलेक्स होते हुए श्वेतांबर एवं दिगंबर मंदिर में समापन होगा
उसके पश्चात गंज मंडी प्रांगण में सकल जैन समाज के लिए गौतम प्रसादी की व्यवस्था रहेगी
नवीन संचेती
प्रचार प्रसार प्रमुख




