बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच वह पहली बार पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ पब्लिक में नजर आए। दोनों एक रेस्टोरेंट में लंच डेट के लिए पहुंचे, जहां फैंस और मीडिया ने उन्हें घेर लिया।
रेस्टोरेंट से बाहर आते ही रणवीर सिंह को देखकर फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया। लोगों ने उन्हें ‘धुरंधर’ और ‘बब्बर शेर’ जैसे नामों से पुकारा। रणवीर ने भी फैंस का अभिवादन करते हुए उनके साथ सेल्फी खिंचवाई। वहीं, दीपिका पादुकोण इस दौरान मुस्कुराती नजर आईं और फैंस के क्रेज को देखकर खुश दिखीं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में कपल का कैजुअल लुक भी चर्चा में है। दीपिका सफेद टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर आईं, जबकि रणवीर नीली टी-शर्ट और जींस में दिखाई दिए।
रेस्टोरेंट के अंदर की तस्वीरों में दोनों फैंस और स्टाफ के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है।
बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों के भीतर ही 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। हालांकि, फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।





