क्रांइमछत्तीसगढ़

राजनांदगांव के लक्ष्मी नगर और जीवन ए कॉलोनी में चोरी, गश्त के बावजूद बढ़ रही वारदातें

राजनांदगांव शहर के लक्ष्मी नगर और जीवन ए कॉलोनी में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है। लगातार पुलिस गश्त होने के बावजूद चोर वारदात को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं, जिससे इलाके के लोगों में चिंता का माहौल बन गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनियों में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का मानना है कि जब कॉलोनियों में ही चोरी की घटनाएं हो रही हैं, तो शहर के अन्य वार्डों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

निवासियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए तथा चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts