देश

खाड़ी देशों से हमारी मजबूत दोस्ती बचा रही भारतीयों की जान, कांग्रेस पर भड़के PM मोदी, मैं उनको कहकर थक गया हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी एशिया के हालात को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा, “पश्चिमी एशिया के युद्ध संकट ने कांग्रेस और उसके साथी दलों के मंसूबों को उजागर कर दिया है. आज पूरा देश देख रहा है कि खाड़ी देशों में कैसे हालात बने हैं, और वहां हमारे लाखों लोग, केरल के हमारे भाई-बहन काम कर रहे हैं. लेकिन कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता जानबूझकर ऐसे बयान देते हैं, जिससे पश्चिमी एशिया में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाए.”
पीएम मोदी ने आगे कहा, “वो तो हमारी दोस्ती अच्छी है कि गल्फ की सभी सरकारें हमारे सभी भारतीयों को अपना ही परिवार मानकर रक्षा कर रही हैं. लेकिन यहां से ऐसी-ऐसी भाषा बोली जा रही है. मैं उनको कहकर थक गया कि ये बोलने का समय नहीं है. वहां रह रहे हमारे लाखों भाई-बहनों की सुरक्षा ही हमारा दायित्व है. इसलिए अनाप-शनाप बोलना बंद करो ताकि हमारे नौजवानों को, हमारी बेटियों को वहां कोई तकलीफ न हो.”
उन्होंने कहा, “कांग्रेस चाहती है कि वेस्ट एशिया के देश भारत को अपना दुश्मन समझ लें. हम यहां ऐसा कोई बयान दे दें और गल्फ कंट्री से भारतीयों को बाहर निकाल दिया जाए. इसलिए कांग्रेस गल्फ कंट्री को नाराज करने वाले बयान दे रही है. कांग्रेस चाहती है कि पैनिक फैले और उसे मोदी को गाली देने का मौका मिल जाए. अरे, राजनीति अपनी जगह है, चुनाव आते-जाते रहेंगे. मेरे लिए केरल के लोगों की सुरक्षा सबसे बड़ा काम है और मैं इसके लिए प्रतिबद्ध हूं.”

NDA की नीतियों का सबसे बड़ा लाभ महिलाओं को होता है. महिलाओं का सशक्तिकरण, महिलाओं का प्रतिनिधित्व हमारी प्राथमिकता है। हमने महिलाओं के जीवन से जुड़ी हर समस्या के समाधान का प्रयास किया है. हमने घर-घर शौचालय बनवाए, जनधन खाते खुलवाए, उनके घर महिलाओं के नाम पर बनवाए. मुद्रा लोन के जरिए अपना खुद का कारोबार शुरू करने वालों में बड़ी हिस्सेदारी महिलाओं की है, लखपति दीदी का अभियान सफलतापूर्वक आगे बढ़ा है.

नॉर्थईस्ट में एक राज्य को छोड़कर भाजपा-एनडीए की सरकार है और वहां पिछले 50-60 साल में जो काम नहीं हुआ, वो हमने करके दिखाया है. गोवा में लगातार भाजपा-एनडीए की सरकार है, गोवा विकास की नई ऊंचाई को छू रहा है. केरलम में भी एनडीए की सरकार बनेगी तो विकास की नई ऊंचाइयों को पाएंगे. स्थानीय किसानों और मछुआरों की हर समस्या का समाधान हम करेंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts